ℹ️
Official Source: यह जानकारी झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 487 दिनांक 26.03.2026 एवं JAC विज्ञप्ति 24/2026 पर आधारित है। Apply करने से पहले JAC Official Website अवश्य देखें।
📌

JHTET 2026 – परिचय

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) 2026 का आयोजन Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(1) के अंतर्गत आयोजित की जाती है। इसमें सफल अभ्यर्थी झारखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

यह परीक्षा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली–2026 (अधिसूचना संख्या–487 दिनांक 26.03.2026) के अनुसार आयोजित होगी। पिछली नियमावलियाँ 2019, 2022, 2024 इस नई नियमावली से निरसित हो जाएंगी।

Official Notification
26 मार्च 2026
JAC Notification
28 मार्च 2026
Online Apply शुरू
21 अप्रैल 2026
आवेदन अंतिम तिथि
21 मई 2026

पात्रता (Eligibility)

⚠️
आवेदन करने से पहले नियमावली–2026 के नियम 6(ख)(i), 6(ख)(ii), 7 एवं 8 में निर्दिष्ट योग्यता के संबंध में स्वयं संतुष्ट हो लें।

सामान्य पात्रता

  • भारत का नागरिक हो
  • आपराधिक मामले में सक्षम न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध न हो
  • आयु: न्यूनतम 21 वर्ष (01 अगस्त के आधार पर)
  • SC/ST/OBC/Divyang को अंकों में 5% की छूट
📚 Level 1 – Class 1 to 5

Option A: +2 (50%) + 2 वर्षीय D.El.Ed (09.12.2007 के बाद)

— या —

Option B: +2 (45%) + 2 वर्षीय D.El.Ed (NCTE Norms 2002 – पुराना)

— या —

Option C: +2 (50%) + 4 वर्षीय B.El.Ed

— या —

Option D: +2 (50%) + 2 वर्षीय Diploma (Special Ed.)

— या —

Option E: Graduate + 2 वर्षीय D.El.Ed

🎓 Level 2 – Class 6 to 8

Option A: Graduate + 2 वर्षीय D.El.Ed

— या —

Option B: Graduate (50%) + B.Ed (29.07.2011 के बाद)

— या —

Option C: Graduate (45%) + B.Ed (NCTE नियमानुसार पुराना)

— या —

Option D: +2 (50%) + 4 वर्षीय B.El.Ed

— या —

Option E: Graduate (50%) + B.Ed (Special Education) या PG + 3 वर्षीय Integrated B.Ed.–M.Ed.

📌
विशेष नोट (भाषा शिक्षक): हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू में न्यूनतम 3 वर्षीय स्नातक या स्नातक (प्रतिष्ठा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
📊

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे। OMR Sheet पर उत्तर अंकित करना होगा। Negative Marking नहीं है।

Level 1 – Class 1 to 5 (प्राथमिक)

खण्डविषयप्रश्नअंक
I (अनिवार्य)बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति3030
II (अनिवार्य)भाषा–I (हिंदी/संस्कृत/उर्दू/अंग्रेजी में से कोई एक)3030
III (अनिवार्य)भाषा–II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं में से कोई एक)3030
IVगणित3030
Vपर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

Level 2 – Class 6 to 8 (उच्च प्राथमिक)

खण्डविषयप्रश्नअंक
I (अनिवार्य)बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति3030
II (अनिवार्य)भाषा–I (हिंदी/संस्कृत/उर्दू/अंग्रेजी में से कोई एक)3030
III (अनिवार्य)भाषा–II (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं में से कोई एक)3030
IV (a) वैकल्पिकगणित एवं विज्ञान शिक्षक: गणित+विज्ञान (50) + Computer (10)6060
IV (b) वैकल्पिकसामाजिक विज्ञान शिक्षक: SST (50) + Computer (10)6060
IV (c) वैकल्पिकभाषा/अन्य शिक्षक: IV(a) या IV(b) में से कोई एक6060
कुल150150
🎯

उत्तीर्णता अंक (Passing Marks)

60%
General / EWS
55%
OBC-1 / OBC-2
52%
SC / ST / PVGT / Divyang

📌 Certificate की वैधता आजीवन होगी। JHTET 2013 एवं 2016 के प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे।

📖

Syllabus 2026

प्राथमिक स्तर (Class 1-5) – अवधारणाएँ

  • 1विकास की अवधारणा एवं अधिगम से इसका संबंध
  • 2बाल विकास के सिद्धांत एवं अवस्थाएँ – NEP-2020, NCF-FS & NCF-SE
  • 3बाल केंद्रित शिक्षा एवं अभिनव शिक्षण पद्धति
  • 4शिक्षार्थियों के बीच वैयक्तिक भिन्नताएँ
  • 5सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन (NEP-2020 संदर्भ, Bloom’s Taxonomy)
  • 6समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा

अधिगम एवं शिक्षा शास्त्र

  • 1बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं?
  • 2शिक्षण अधिगम की मूल प्रक्रियाएँ
  • 3अभिप्रेरणा और सीखना (संज्ञानात्मक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास)
  • 4डिजिटल शिक्षा शास्त्र (ICT का समावेशन)

भाषायी समझ एवं निष्कर्ष

  • 1अपठित उद्धरण, गद्यांश, पद्यांश
  • 2व्याकरण – वर्ण विचार, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया, कारक, काल, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विपरीतार्थक, श्रुतिसमभिन्नार्थक, मुहावरे, लोकोक्तियाँ

शिक्षण शास्त्रीय आयाम

  • 1भाषा शिक्षण के सिद्धांत एवं विधियाँ
  • 2भाषा कौशल एवं समझ
  • 3संप्रेषण कौशल का विकास
  • 4राष्ट्रीय शिक्षा नीति’2020 के संदर्भ में 4 Block Approach

Section A – Comprehension

  • 1Two unseen prose passages (discursive/literary/narrative/scientific) with comprehension, grammar & verbal ability questions

Section B – Pedagogy of Language Development

  • 1Learning and acquisition
  • 2Principles of Language Teaching
  • 3Language Skills & Four Block Approach
  • 4Remedial Teaching; Language in NEP 2020

Section C – Grammar

  • 1Parts of Speech, Subject-Verb Agreement, Tense, Idioms & Phrases
  • 2Synonyms/Antonyms, Phonology, Punctuation, Question Patterns
  • 3Figure of Speech (Simile & Metaphor), Gender, Morpheme

Class 1-5 – सामान्य गणित

  • 1संख्याएँ – संख्याएँ एवं गणितीय संक्रियाएँ
  • 2ज्यामिति और स्थानिक समझ – आकृतियाँ, 2D-3D, समिति
  • 3मापन – लंबाई, मात्रा, भार, आयतन, समय
  • 4व्यावहारिक गणित – मुद्रा, लाभ-हानि, ब्याज, क्षेत्रमिति, Pattern

Class 6-8 – उन्नत गणित

  • 1संख्या पद्धति, पूर्ण संख्याएँ, Integers, LCM, HCF, घात, वर्गमूल
  • 2बीज गणित – चर-अचर, बीजीय व्यंजक, सर्वसमीकाएँ
  • 3अंक गणित – अनुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, समय-दूरी
  • 4ज्यामिति, क्षेत्रमिति, ग्राफ, डेटा प्रबंधन
  • 1भोजन के स्रोत, स्वास्थ्य, पौधों में पोषण, फसलों से अन्न की प्राप्ति
  • 2दैनिक उपयोग की सामग्री, विभिन्न पदार्थ, अम्ल, क्षारक एवं लवण
  • 3जीव-जगत, जीवों का वर्गीकरण, वासस्थान, जैव विविधता संरक्षण
  • 4मापन, गति, बल, घर्षण एवं ध्वनि
  • 5विद्युत धारा, परिपथ, चुंबक, प्रकाश, ऊष्मा एवं ताप
  • 6प्राकृतिक घटनाएँ, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, प्रदूषण
  • 7STEAM आधारित विज्ञान शिक्षण, मूल्यांकन (CCE/HPC)
  • 1इतिहास: इतिहास लेखन, प्रारंभिक समाज, मुगल साम्राज्य, 1857 विद्रोह, स्वतंत्रता आंदोलन, स्वतंत्रता के बाद का भारत
  • 2भूगोल: सौरमंडल, वायुमंडल, जलमंडल, भारत की स्थिति, झारखंड, प्राकृतिक संसाधन, कृषि
  • 3सामाजिक/राजनीतिक जीवन: संविधान, मौलिक अधिकार, स्थानीय सरकार, लोकतंत्र, संसद
  • 4अर्थशास्त्र: जीविका के साधन, मुद्रा, बाजार, सहकारिता, वित्तीय साक्षरता
  • 5NEP 2020: सामाजिक विज्ञान में ‘आलोचनात्मक चिंतन’ का विकास
🌐

भाषाएँ (Language II – अनुसूची–I)

भाषा–II के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई जनजातीय या क्षेत्रीय भाषाओं में से कोई एक चुन सकते हैं। इन भाषाओं का पाठ्यक्रम देवनागरी लिपि में है।

कुड़ुख (उराँव)
Devnagari
मुण्डारी (मुण्डा)
Devnagari
खड़िया
Devnagari
संथाली
Devnagari
हो
Devnagari
भूमिज
Devnagari
नागपुरी
Devnagari
पंचपरगनिया
Devnagari
कुरमाली
Devnagari
खोरठा
Devnagari
बंगला
Bengali
ओड़िया
Odia
उर्दू
Urdu Script
💰

परीक्षा शुल्क (Exam Fees)

💳 Category-wise Fees – 2026

General / EWS / OBC-1 / OBC-2
₹1,300
Level 1 या 2
₹1,500
दोनों Levels
अनुसूचित जाति (SC)
₹700
Level 1 या 2
₹800
दोनों Levels
अनुसूचित जनजाति (ST)
₹700
Level 1 या 2
₹800
दोनों Levels
PVGT (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह)
₹500
Level 1 या 2
₹600
दोनों Levels
दिव्यांग (Divyang)
₹700
Level 1 या 2
₹800
दोनों Levels

* Fee एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं होगी। (Fee not refundable)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Online Application 21 अप्रैल 2026 से JAC की website www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal पर शुरू होगी। अंतिम तिथि 21 मई 2026 है।
नहीं। नियमावली–2026 के अनुसार JHTET Certificate की वैधता आजीवन (Lifetime) होगी। JHTET 2013 एवं 2016 के प्रमाण-पत्र भी इसी नियम से मान्य होंगे।
हाँ! कोई भी अभ्यर्थी Level 1 (Class 1-5) और Level 2 (Class 6-8) दोनों की परीक्षा में एक साथ सम्मिलित हो सकता है। इसके लिए अलग-अलग शुल्क देय होगा।
नहीं। JHTET 2026 में कोई Negative Marking नहीं है। सभी प्रश्न MCQ प्रकार के हैं और OMR Sheet पर उत्तर अंकित करने होंगे।
नहीं। JHTET केवल पात्रता जाँच परीक्षा है। इसमें उत्तीर्णता शिक्षक नियुक्ति का दावा/अधिकार नहीं देती। नियुक्ति हेतु अलग भर्ती प्रक्रिया होती है।
हाँ। जो अभ्यर्थी अभी प्रशिक्षण की अंतिम वर्ष में हैं, वे Apply कर सकते हैं। लेकिन परीक्षा परिणाम के प्रकाशन से पहले Training Complete का सत्यापित अंकपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।